फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

Tue, 14 Mar 2017 11:43 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। हसायन क्षेत्र के गांव सीतापुर के पास रजवाहे में रविवार को एक बाइक जा गिरी। इस बाइक पर चार युवक सवार थे। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बताते हैं कि किसी वाहन की टक्कर लगने से इनकी बाइक रजवाहे में जा गिरी। इधर, आगरा रोड पर चंदपा क्षेत्र के गांव चितावर के निकट एक बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। बाइक पर सवार चार में से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

  हसायन में दिनेश पुत्र हाकिम सिंह निवासी मोहनपुरा जिला कासगंज अपने तीन अन्य साथियों के साथ एक ही बाइक पर बैठकर अपने चाचा की ससुराल अरनिया (जलेसर) के लिए जा रहा था। बताते हैं कि चारों युवक शराब के नशे में थे। रतिभानपुर-भेंकुरी मार्ग पर गांव सीतापुर के निकट रजवाहे पर किसी वाहन से इनकी बाइक टकरा गई और रजवाहे में गिर गई।
विज्ञापन


रजवाहे में खडे़ पेड़ से टकराकर दिनेश पुत्र हाकिम और अतेंद्र उर्फ  अतुल पुत्र श्रीपाल निवासी मोहनपुरा कासगंज की मौत हो गई। वहीं, उनके साथी नीरेश पुत्र यशपाल सिंह और घनश्याम पुत्र रुस्तम सिंह निवासी मोहनपुरा घायल हो गए। इस मामले की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। इन चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां दो युवकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

कुछ लोगों ने मृतकों के घर फोन कर जानकारी दे दी गई।   इधर, मंगलवार की देर रात आगरा रोड पर गांव चितावर के निकट सादाबाद की ओर से आ रही एक अपाचे बाइक सामने खड़ी ट्रैक्टर-टॉली में जा घुसी। इस बाइक पर भी चार लोग सवार थे। इनमें से तीन की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर चंदपा पुलिस भी पहुंच गई। चारों को जिला अस्पताल लाया गया, जिनमें से तीन को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। चौथे को रेफर कर दिया गया। पुलिस इनके कपड़ों की तलाशी लेकर इनकी शिनाख्त की कोशिश कर रही थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। हाथरस और हसायन के सड़क हादसों में एक समानता यह है कि दोनाें ही बाइकों पर एक तो चार लोग सवार थे। माना जा रहा है कि हादसे की बड़ी वजह इनकी यह लापरवाही ही बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें