फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी के लिए फायरिंग, 50 हजार लूटे

Thu, 10 Aug 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
रंगदारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव महौ में गुरुवार दोपहर को कुछ रंगबाज युवकों ने एक दुकानदार से मारपीट कर 50 हजार रुपये की चौथ वसूली की कोशिश की। चौथ नहीं दिए जाने पर आरोपियों ने दुकानदार को दहशत में लाने के लिए कई फायर किए। दुकानदार ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कह रही है।  
विज्ञापन


गांव महौ के रहने वाले भिखारीदास वहीं परचून की दुकान करते हैं। आरोप है कि गांव बंदीपुर के कुछ युवक उनसे चौथ वसूली की कोशिश में लगे हैं। आरोपी आए-दिन दुकानदार को तरह-तरह से तंग कर चौथ बांधना चाहते हैं। दुकानदार के तैयार न होने पर आठ-दस युवक गुरुवार दोपहर को भिखारीदास की दुकान पर पहुंचे और 50 हजार रुपये की चौथ मांगने लगे। आरोपियों ने कहा कि अगर गांव में दुकान करनी है तो चौथ देनी पड़ेगी। इस पर दुकानदार ने कहा कि वह किसी भी सूरत में चौथ नहीं देगा, फिर चाहे जो अंजाम हो।

दुकानदार के इस विरोध पर आरोपी युवक हमलावर हो गए और उन्होंने दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दुकानदार और उसके परिजनों को दहशत में लाने के लिए तमंचे से कई फायर किए। गांव के लोगों के मौके पर आने पर आरोपी धमकी देते हुए चले गए। कोतवाल अनिल कुमार सिंह का कहना है कि जो तहरीर दी गई है, उसमें फायरिंग की बात नहीं कही गई है। केवल गल्ले से कुछ रुपये लूटने का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें