फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही के पति पर दुष्कर्म का आरोप

Mon, 27 Mar 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ हाथरस।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस (ब्यूरो)। एटा जिले की  निधौली कला क्षेत्र की एक महिला ने कोर्ट से गुहार लगाते हुए पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही और उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

   महिला ने कहा है कि वह 17 मार्च से एक जरूरी कार्य से एसपी दिलीप कुमार से मिलने पुलिस अधीक्षक कार्यालय गई थी। यहां एसपी नहीं मिले, लेकिन महिला सिपाही का पति मिल गया। उसने महिला को जल्द काम कराने का भरोसा दिलाया। उसने कहा कि उसकी पत्नी सिपाही है और वह इस काम को तत्काल करा देगी। आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी घर पर ही है। झांसा देकर वह महिला को एक क्वार्टर में ले गया। यहां महिला सिपाही पहले से मौजूद थी। आरोपी का इशारा पाकर महिला सिपाही घर से बाहर चली गई। आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। घर से बाहर आने के बाद महिला ने जब सिपाही से उसके पति की करतूत बताई तो सिपाही ने उसे मुंह बंद रखने को कहा। ऐसा नहीं करने पर महिला को अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। थाना हाथरस गेट पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। इंस्पेक्टर हाथरस गेट रजनेश तिवारी का कहना है कि उन्हें अभी कोर्ट से इस तरह का कोई आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें