फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन पर बैठे अधिवक्ता की हालत बिगड़ी

Fri, 12 Feb 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। जिला न्यायालय परिसर में अनशन पर बैठे अधिवक्ता लोधी मुकेश कुमार की गुरुवार को हालत बिगड़ गई। उनके समर्थन में जिला न्यायालय के कुछ अन्य अधिवक्ता भी अनशन पर बैठे। इस दौरान उन्हाेंने जमकर नारेबाजी की। हालत बिगड़ने पर अधिवक्ता लोधी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर में किसी काम से पहुंचे एसपी अजयपाल शर्मा के वाहन को रोक दिया गया। इसको लेकर न्यायालय परिसर में देर तक हंगामा होता रहा। अधिवक्ताओं ने लोधी के आंदोलन को सही ठहराते हुए इसे आगे भी जारी रखने का ऐलान किया है। इससे पूर्व वरिष्ठ अधिवक्ता रामवीर सिंह दादू, उमेश गुप्ता, कृष्णकांत शर्मा, शिव कुमार शर्मा एवं बार के अध्यक्ष अशोक शर्मा, रवेंद्र सिंह आदि भी अनशन में शामिल हुए। अधिवक्ताओं ने समस्या का समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की भी बात कही। न्यायिक कार्य से भी दूर रहने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें