फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरे बाजार में गिरा बिजली का खंभा, दौड़ा करंट 

Mon, 16 Oct 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराराऊ। 
विज्ञापन
सिकंदराराऊ के बाजार में गिरा बिजली का खंभा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर के नयागंज बाजार में मंडी गेट के सामने रविवार की दोपहर एक बिजली का जर्जर खंभा गिर पड़ा। भरे बाजार में करंट दौड़ गया जिससे वहां भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बांस द्वारा पोल से करंट वाले तार को अलग किया तब जाकर हालात काबू हुए और त्योहार पर बड़ा हादसा होने से टल गया। 
विज्ञापन


रविवार और त्योहार को लेकर बाजार में अच्छी खासी भीड़ थी। नायगंज बाजार में लगा एक बिजली पोल काफी पुराना होने के कारण जर्जर हो चुका था। बंच केबल के वजन के कारण पोल दोपहर को अचानक टूटकर गिर पड़ा। जिस जगह खंभा गिरा वहां पर खील बताशे तथा दीपावली के अन्य सामान की दुकानें थीं। दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ थी। जैसे ही पोल गिरा तथा कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए। करंट से लोग कंपकंपाने लगे। बाजार में भगदड़ मच गई।

हालात देखकर लोगों के हाथ-पांव फूल गए। कुछ लोगों ने सूझबूझ दिखाई और छत पर चढ़ गए। लोगों ने बांस की सहायता से करंट वाले तार को खंभे से अलग कर दिया। समाचार लिखे जाने तक उस इलाके की बिजली बंद कर दी गई है लेकिन खंभा वहीं पड़ा हुआ था। वहीं पर पड़ा है।
विज्ञापन


कई बार शिकायत पर भी नहीं बदला पोल 
व्यापारियों ने बताया कि बाजार के पोल काफी पुराने हो चुके हैं। कुछ पोल बहुत ही जर्जर हालत में हैं। इन्हें बदलवाने के लिए कई बार विभागीय कार्यालय में अर्जी दी लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई। अगर व्यापारियों ने सूझबूझ न दिखाई होती तो त्योहार पर बड़ा हादसा हो जाता। 
---
अभी मुझे इस घटना के बारे में जानकारी नहीं मिली है। मैं पता करा रहा हूं। अगर इस तरह की घटना हुई है तो इसकी जांच कराई जाएगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अखिलेश कुमार, एक्सईएन तृतीय
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें