फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी के नाम पर ठगे आठ लाख

Sun, 14 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सरकारी नौकरी लगवाने का लालच देकर शहर के दो लोगों ने इटावा के दो युवकों से आठ लाख रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद ठगों ने युवक को फर्जी ऑफर लेटर, ज्वाइनिंग लेटर और पहचान पत्र भी दिला दिया। ठगी का पता चलने पर युवक ने इटावा में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया। रविवार को यह युवक सदर कोतवाली पहुंचा और आरोपी के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई करने को कहा। ठगी के शिकार रामगोपाल पुत्र कांशीराम निवासी उदयपुर, इटावा ने बताया कि दो साल पहले हाथरस के दो युवकों ने उन्हें और उनके साथी सहदेव निवासी भिंड को इटावा में कंज्यूमर प्रोटेक्शन एंड राइट काउंसिल में सरकारी नौकरी लगवाने का लालच दिया था। कहा गया था कि पांच-पांच लाख रुपये देने होंगे। दस हजार रुपये महीने का वेतन मिलेगा और टीए, डीए अलग से मिलेगा। जून 2014 में दोनों को चार-चार लाख रुपये दिए गए। इसके कुछ दिन बाद उन्हें लखनऊ बुलाकर फर्जी कागजात दिए गए और नौक री ज्वाइन करने को कहा। दोनों जब नौकरी ज्वाइन करने इटावा गए तो उन्हें काउंसिल में कोई भर्ती नहीं निकलने का पता चला। दोनों ने आरोपियों से बात की तो वह मानहानि का मुकदमा दायर करने पर आमादा हो गए। लाखों रुपये ठगे जाने का पता चलने पर सहदेव के पिता की मौत सदमे से हो गई। ठगी की शिकायत एसएसपी इटावा से की गई और छह महीने पहले मुकदमा भी दर्ज किया गया। पीड़ित युवक रविवार को सदर कोतवाली पहुंचे और शिकायत दी। दोनों ने कहा कि चूना लगाने वाले ठग लापता हैं और उनका पता नहीं चल रहा है। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा का कहना है कि वह मामले की जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही करेंगे। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें