आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर ग्राम बौहरे के वास स्थित जारऊ बंबे की पुलिया पर मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे दो ट्रकों में जबरदस्त भिड़ंत हुई। इसमें एक ट्रक का चालक दिनेश पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम ठाकुर पट्टी धौलाना जनपद हापुड़ की मौत हो गई। ट्रक का हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आगरा रेफर किया गया है।
दुर्घटना के समय गांव बौहरे के वास निवासी हरिओम पुत्र लाखन सड़क पार कर रहा था, जो ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे भी उपचार के लिए आगरा भेजा गया है।
मृतक ट्रक चालक के भाई मवेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका भाई दिनेश आगरा से खल लादकर गाजियाबाद के लिए जा रहा था। जारऊ पुलिया के समीप सादाबाद की ओर से जा रहे ट्रक के चालक ने उसके भाई के ट्रक में लापरवाही से टक्कर मार दी। इसमें दिनेश की मौत हो गई। ट्रक में बैठा कल्लन पुत्र वीरपाल निवासी ठाकुर पट्टी धौलाना हापुड़ घायल हो गया।