फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह बाद जेल से रिहा हुए देवेंद्र अग्रवाल 

Fri, 27 Oct 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
देवेंद्र अग्रवाल का स्वागत करते स‌मर्थक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा समर्थक की हत्या के आरोप में जेल में बंद सपा के पूर्व विधायक देंवेंद्र अग्रवाल शुक्रवार को रिहा हो गए। हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर करीब सात माह बाद वह अलीगढ़ जेल से बाहर आए। हाईकोर्ट ने दो दिन पूर्व ही उनकी जमानत मंजूर की थी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान सहपऊ के मानिकपुर में सपा और बसपा समर्थकों के बीच हुई हिंसक भिड़ंत में बसपा समर्थक पुष्पेंद्र की मौत हो गई थी। इस मामले की रिपोर्ट पुष्पेंद्र के पिता ने पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, उनके भाई, भतीजे, बेटे समेत कई समर्थकों के खिलाफ दर्ज कराई थी।

दो दिन पहले हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई। शुक्रवार को पूर्व विधायक जैसे ही अलीगढ़ जेल से रिहा हुए, समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अब इस मामले में पूर्व विधायक के भतीजे अतुल अग्रवाल को छोड़कर बाकी सभी आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें