नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी ( उम्र ) के व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर शनिवार की रात्रि को आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने विषाक्त का सेवन भी किया था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। बताया गया कि मृतक बीमारी के कारण परेशान रहता था।
बता दें कि मोहल्ला निवासी राम सिंह पूत्र डूंमर सिंह शनिवार की शाम के वक्त अचानक गायब हो गया। पत्नी-बच्चों ने राम सिंह को काफी ढूंढा। लेकिन पता नहीं चल पाया। प्रात:काल घर पर खबर आई कि राम सिंह का शव इकबालपुर मार्ग पर एक खेत में पेड़ से लटक रहा है। आननफानन में पूरा मोहल्ला तथा भारी भीड़ घटनास्थल पर पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। मृतक की जेब में गेहूं में डालने वाली विषाक्त की दवाई का पाउच मिला।
इसने पेड़ से लटकने से पूर्व ये गालियां खाई थीं। फंदे के लिए खेत के चारों तरफ आवारा जानवरों के लिए बांधी गई रंगीन धोती खोल ली। रात में किसी समय गले में धोती से फंदा लगाया तथा पेड़ पर लटक गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। मामले को लेकर कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि परिजनों शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।