फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदपा के थानाध्यक्ष हटाए, क्राइम ब्रांच भेजा

Sun, 28 Aug 2016 11:56 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
police - फोटो : Bureau
विज्ञापन
हाथरस। हथियारबंद बदमाशों के रोडवेज बस में लूट करने के बाद चंदपा के थानाध्यक्ष एके सिंह को हटा दिया गया है। उन्हें क्राइम ब्रांच भेजा गया है। बस में लूट के बाद से ही थानाध्यक्ष पर गाज गिरने की संभावना प्रबल हो गई थी। हाल ही में चंदपा थाना क्षेत्र में अलीगढ़ की दंपति से लूटपाट की गई थी। तभी से चंदपा के एसओ पर गाज गिरने की संभावना बनी हुई थी।
विज्ञापन


एसपी ने रविवार रात को दिए आदेश में एके सिंह को क्राइम ब्रांच भेज दिया। इसके अलावा मुरसान और हाथरस जंक्शन के भी एसओ बदले गए हैं। क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक तेजवीर सिंह को हाथरस जंक्शन का एसओ बनाया गया है। हाथरस जंक्शन के एसएसआई वीरेंद्र कुमार भारती को चंदपा थाने का जिम्मा दिया गया है। एमएस भाटी को हाथरस जंक्शन से हटाकर मुरसान का एसओ बनाया गया है। वहीं मुरसान के एसओ प्रवीन कुमार को दाऊजी मेले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें