फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा, धुना

Fri, 05 Feb 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। मुरसान थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर में बृजेश नाम के व्यक्ति के घर में एक चोर को परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। बृजेश किसी कार्य से बाहर गया हुआ था। परिवार की एक महिला घर का दरवाजा यूं ही बंद कर पास के नल पर पानी भरने गई थी। तभी वहां से गुजरता एक चोर घर में घुस गया और बक्से आदि में रखे जेवरात लेकर घर से बाहर जाने लगा। नल से पानी भरकर लौट रही महिला ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। खेतों में भागते इस चोर को गांव के युवकों ने दबोच लिया और उसके पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया। पिटाई के बाद गांव वालों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें