फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार, बाइक की भिडंत में तीन घायल

Fri, 12 Feb 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी। तहसील के निकट आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सठिया मोड़ पर बाइक-कार की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। सड़क किनारे लगा हाईटेंशन लाइन का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। एक घायल की हालत गम्भीर होने के कारण उसे उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया है। दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। 
विज्ञापन

   ग्राम विघैपुर निवासी वीरू पुत्र राजेश कुमार व अनिल कुमार पुत्र विजय कुमार गुरुवार की सुबह बाइक पर सिलेंडर लेकर पराग डेयरी के निकट इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम जा रहे थे। जैसे ही पराग डेयरी के निकट सठिया मोड़ की तरफ बाइक मोड़ी वैसे ही हाथरस की तरफ से आ रही स्फ्टि डिजायर कार से टकरा गए। दुर्घटना के बाद बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वीरू व अनिल गम्भीर रूप से घायल हो गए। कार चालक प्रदीप कुमार शर्मा पुत्र गोपाल मोहन शर्मा निवासी आवास विकास भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। हालत नाजुक होने के कारण वीरू को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा है। कार असंतुलित होकर सड़क के किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। पोल क्षतिग्रस्त हो गया। लाइन में फाल्ट हो गया। लाइन की सप्लाई पूरे दिन ठप रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें