फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पुल पर पलटा गैस से भरा कैप्सूल ट्रक

Sat, 19 Mar 2016 12:00 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाऊ नहर पर पलटा भारत गैस  का कैप्सूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हसायन। क्षेत्र के गांव जाऊ नहर पुल पर भारत गैस का एक ट्रक अनियत्रिंत होकर पलट गया। ट्रक के पलटते ही चालक घायल हो गया। साथ ही ट्रक से जमीन की ओर गैस रिसने लगी। ट्रक के पलटते ही आसपास खेतो में काम कर रहे किसानो में भगदड मच गई। इस दौरान ग्रामीणो ने कोतवाली पुलिस व भारत गैस प्लांट के आला अधिकारियो को सूचित कर दिया। पुलिस और भारत गैस के कर्मचारी व अधिकारियो के द्वारा पलटे हुए ट्रक से घायल चालक मौहम्मद साबिर को जैसे-तैसे निकालकर उपचार के लिए हास्पीटल पहुंचाया गया। इस दौरान पुलिस के द्वारा आसपास के गांव के प्रधानो को फोन से सूचना देकर गांव में किसी तरह की आग न जलाए जाने के बारे मे जानकारी दी गई। समाचार लिखे जाने तक मौके पर ट्रक पलटा पड़ा हुआ था। ट्रक से गैस रिस रही थी। वहीं पुलिस के द्वारा हाथरस-सिकन्द्राराऊ मार्ग से गुजरने वाले वाहनो को हसायन, पुरदिलनगर होकर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें