फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा नियंत्रण स्कीम के तहत आधी रात तक रही पुलिस गतविधि

Mon, 29 Feb 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। सोमवार की रात्रि साढे नौ बजे पूरे नगर में उस समय कुतूहल  तथा सनसनी फैल गयी जब कि नगर के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल नजर आने लगा। जाने पर ज्ञात हुआ कि दंगा नियंत्रण स्कीम के तहत पुलिस को जांचा जा रहा था कि बवाल होने पर कितनी देर में वह घटनास्थल पर पहुंच जायेगी। एसपी अजयपाल शर्मा के निर्देशसानुसार रात्रि नौ बजे के पश्चात पूरे नगर में पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाते हुये दौड़ती नजर आई। नगर के हर कोने मे हथियारों से लैस पुलिस ही पुलिस दिखाई देने लगी। पुलिस बल पूरी तरह से हर स्थित से निपटने के लिये तैयार नजर आया। पुलिसकर्मी जैकिट हाथ में प्रोट्रेक्टर, टियर गैस गन तथा गोलों से लैस थे। कई घंटे तक एसपी स्वयं नगर में पिकेटों को जांचते नजर आये। इस दौरान हर मौहल्ले से फोन खटखटाने लगे कि आखिर क्या हुआ है जो पुलिस मधुमक्खियों की तरह पूरे शहर में भिनभिना रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें