फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के परिजनों और पीआरवी कर्मी में मारपीट, थाने पर हंगामा

Tue, 19 Sep 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हसायन। (हाथरस)। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
अंडौली तिराहे पर मंगलवार की देर रात पुलिस की पीआरवी वैन के चालक और एक गुलाब विक्रेता के बीच मारपीट हो गई। पीआरवी वैन के चालक ने व्यापारी और उनके परिजन व गांव के लोगों पर ड्यूटी से लौटते समय उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए देर रात कोतवाली हसायन में तहरीर दे दी। पुलिस ने व्यापारी पक्ष के दो लेागों को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद व्यापारी के समर्थन में पहुंचे उनके गांव के लोगों ने पुलिस पर मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए थाने पर हंगामा किया। देर रात तक यह लोग वहीं मौजूद थे।
विज्ञापन


गांव बपंडई निवासी रामकुमार गुलाब के फूलों की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। मंगलवार की रात को वह अपने गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में यूपी 100 की गाड़ी गुजर रही थी। बताते हैं कि गाड़ी को साइड नहीं देने पर इनका यूपी 100 के पुलिस कर्मियों से कुछ विवाद हो गया। व्यापारी का आरोप है कि इसके बाद यह पुलिस टीम उनके गांव पहुंची और साइड नहीं देने पर गुस्सा जताते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। इधर, पीआरवी वैन के चालक पुष्पेंद्र निवासी बनवारीपुर थाना हसायन का आरोप है कि गाड़ी गांव शंकरपुर में मारपीट की सूचना पर गई थी।

जब मारपीट के एक पीड़ित को लेकर गाड़ी लौट रही थी तो रास्ते में अंडौली तिराहे पर व्यापारी के परिजनों और गांव के कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली और उन्हें गाड़ी से खींचकर उनके साथ मारपीट कर दी। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत हसायन कोतवाली को दी। वहां से पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पुष्पेंद्र ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली हसायन में देर रात तहरीर दे दी। इधर, व्यापारी के परिजन और गांव के लोग भी रात को थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


इन लोगों का आरोप था कि पीआरवी के पुलिस कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और जब वह शिकायत करने आ रहे थे तो रास्ते में रोककर फिर उनके साथ मारपीट की गई और 50 हजार रुपये छीन लिए गए। इन लोगों ने इसे लेकर वहां शोर-शराबा भी किया। हसायन एसओ प्रवीण कुमार का कहना है कि पीआरवी कर्मियों के साथ मारपीट हुई है। लूट की कोई घटना नहीं हुई है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें