कासगंज रोड स्थित घर में चोरी के लिए तोड़ी गई अालमारी।
- फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ। सवर्ण-पिछड़ा एकता मंच के अध्यक्ष निशांत चौहान के कासगंज रोड स्थित घर में चोरों ने सेंध लगाई। चोरों ने शनिवार की रात को घर में घुसकर वहां रखी अालमारी को तोड़कर उसमें रखे नौ हजार रुपये नकद और लाखों की कीमत के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। चौहान दिन में बेट को दवा दिलवाने के लिए पत्नी के साथ हाथरस गए थे। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
मूल रूप से नगला अहेरिया गंथरी शाहपुर निवासी कासगंज रोड स्थित किराए के मकान में निशांत चौहान रहते हैं। शनिवार को वह अपने बेटे को दवा दिलवाने के लिए पत्नी के साथ हाथरस गए थे। घर पर उस समय कोई नहीं था। रविवार की सुबह उन्हें पड़ोसी ने सूचना दी कि घर में चोरी हो गई है।
वह घर लौटे तो देखा कि चोरों ने वहां रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखी नौ हजार रुपये की नकदी, दो सोने की अंगूठी, चेन और चार तोले सोने के अन्य गहने, मंगलसूत्र, चांदी की पायजेब आदि चोरी कर ली हैं। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में छानबीन की।