फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर दो गोदामों से लाखों की चोरी

Mon, 22 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। मधुगढ़ी में चोरों ने दो गोदामों का ताला तोड़कर लाखों की नकदी चोरी कर ली। दो हफ्ते पहले ही इसी कंपाउंड से कुछ दूरी पर एक बाइक एजेंसी से चोरों ने लाखों का कैश पार कर दिया था। चोरी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने चौकीदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मधुगढ़ी में सपा नेता भोला यादव के चाचा स्वर्गीय अशोक यादव के कंपाउंड में दर्जनभर से ज्यादा गोदाम हैं। इनमें से एक गोदाम में गिर्राज कॉलोनी निवासी अतुल वार्ष्णेय की आरके फूड प्रोडक्ट्स के नाम से नमकीन की फैक्ट्री है। इससे कुछ दूरी पर बने गोदाम में न्यू ग्रीन कैरियर है। यह कंपनी सूरत से शहर के कपड़ा व्यापारियों के लिए कपड़ा मंगाती है। पूरे कंपाउंड में इन्हीं दो फर्मों की सेफ में नकदी रहती है। बाकी गोदाम ज्यादातर बंद रहते हैं। चोरों ने नमकीन के कारखाने का ताला तोड़ने के बाद अंदर रखे सेफ को तोड़कर 42 हजार रुपये, गुल्लक में रखे सात हजार और तीन हजार की खेरीज चोरी कर ले गए। चोर कारखाने में दालसेब बनाने वाली पीतल की 15 जालियां भी ले गए। इनमें से हर एक जाली की कीमत एक हजार रुपये के करीब है। न्यू ग्रीन कैरियर्स की सेफ को तोड़कर सवा लाख रुपये और लेबर के लिए रखे गए दस हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह जब न्यू ग्रीन कैरियर्स के कर्मचारी ऑफिस आए तो बिखरा हुआ सामान देखकर हैरत में पड़ गए।पुलिस ने कंपाउंड के चौकीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक तलाशी में चौकीदार के कमरे से शराब की कई बोतलें मिली हैं। चोरों ने ताला तोड़ने के लिए कई बार हथौड़े मारे, जिनकी चोट लोहे की चादर से बने गेट पर साफ दिखाई दे रही हैं। इतनी आवाज पर भी चौकीदार नहीं चेता। चौकीदार का कहना है कि साढ़े तीन महीने पहले ही उसे यह नौकरी मिली थी। रात को उसने शराब पी ली थी, जिससे उसे होश नहीं रहा। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा का कहना है कि दोनों मामलों में चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें