फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते हुए बनाया वीडियो अब कर रहा ब्लैकमेल

Fri, 22 Jun 2018 12:06 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
blackmail
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में रहने वाले शख्स ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला का नहाते हुए वीडियो बना लिया है। आरोपी अब महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। आरोपी ने धमकाया है कि अगर महिला ने उसकी बात नहीं मानी तो वह वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड कर देगा। महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक 13 मई को वह अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी। इस बाथरूम की एक खिड़की सड़क किनारे है। आरोपी ने इसी खिड़की से चुपचाप महिला का वीडियो बना लिया। इसके बाद वह महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमका रहा है। वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहा है।

महिला के परिजनों को जब इसका पता चला तो उन्होंने हाल ही में आरोपी के घर पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद आरोपी का छोटा भाई महिला के घर पहुंचा और गाली-गलौज की। आरोपियों ने महिला और उसके परिजनों को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। कोतवाल योगेश सिरोही का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें