फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने एक लाख रुपये से भरा थैला उड़ाया

Fri, 29 Jun 2018 12:28 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन
बैंक में सीसीटीवी फुटेज देखते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। बैंक से रुपये निकालने वाले ग्राहक लुटेरों के लिए सॉफ्ट टारगेट बन गए हैं। गुरुवार को एक ठेकेदार की बाइक से बाइकर्स एक लाख रुपये से भरा थैला झपटकर ले गए। पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


गांव मुगलगढ़ी निवासी अनिल कुमार पुत्र नौबत सिंह सिंचाई विभाग में ठेकेदार हैं। उन्होंने गुरुवार अपराह्न तीन बजे पंजाब नेशनल बैंक जीटी रोड शाखा से एक लाख रुपये निकाले। रुपयों को थैले में रखकर वह काम से सिंचाई कॉलोनी गए। वहां पर अनिल ने बाइक खड़ी की तभी बाइक पर सवार दो युवक आए और अनिल की बाइक पर टंगे पॉलीथीन बैग को झपट्टा मार कर उड़ा ले गए।

अनिल ने शोर मचाया लेकिन बाइक सवार तेज गति से निकल गए। घटना की सूचना पर तत्काल कोतवाल मनोज कुमार शर्मा, सीओ आशीष प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर हाथरस से एडीशनल एसपी  सिद्घार्थ वर्मा आ गए तथा बैंक की शाखा में जाकर सीसीटीवी फुटेज देखीं। मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें