फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत

Wed, 25 Jul 2018 12:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सहपऊ। (हाथरस)। 
विज्ञापन
बलवीर का फाइल फोटो।  - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नवलपुर के पास एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी एवं बच्चों को सुसराल छोड़कर घर लौट रहा था। बताया जाता है कि हादसे के बाद वह सड़क पर तड़पता रहा, जिससे उसका खून निकल गया और उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन


 क्षेत्र एवं सादाबाद कोतवाली के गांव नारायणपुर बाद निवासी बलवीर सिंह (35) अपनी पत्नी एवं बच्चों को बाइक पर बैठा कर सोमवार की शाम को सुसराल नगला बरी थाना बहरन जिला आगरा गया था। वहां उसने अपनी पत्नी एवं बच्चों को छोड़ा तथा अपनी ननिहाल सलेमपुर पचोखरा की जाने की कहकर वहां से चला आया। जिला हाथरस कोतवाली सहपऊ के गांव नवलपुर के पास बने जाहवीर के नजदीक रोड पार कर रही किसी नील गाय से उसकी बाइक टकरा गई।

वह रात भर सड़क पर ही पड़ा रहा, जिससे उसका खून वह गया और उसकी मौत      वहीं पर हो गई। सुबह पुलिस एवं आर्मी की तैयारी करने वाले युवकों ने उसे देखा तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश ली, उसकी जेब से निकले आधार कार्ड एवं मोबाइल से उसके परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना पर परिजन और पत्नी मौके पर पहुंची गई। पुलिस       ने पंचनामा भरकर शव         को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें