फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिक्की से एक लाख की नकदी पार

Tue, 22 May 2018 11:50 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
फ्लो स्कूटर
विज्ञापन
कस्बा मुरसान में बैंक से पैसा निकालकर बाइक की डिक्की  में रखकर एक दुकान पर गए व्यक्ति की डिक्की से शातिर चोरों ने नोटों की गड्डी निकाल ली और फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में छानबीन भी की, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा।  
विज्ञापन


कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव फुसकरा निवासी रनवीर सिंह ने एसबीआई मुरसान की शाखा से अपने खाते से दो लाख रुपये निकाले। उन्होंने इस रकम में से एक लाख रुपये अपनी जेब में रख लिए और एक लाख रुपये की नकदी अपनी बाइक की डिक्की में डाल दिए। उसकी बाइक की डिक्की में ताला भी नहीं लगा हुआ था। इस दौरान वह अपने बच्चे के बाल कटवाने के लिए  बैंक के बराबर में ही एक दुकान में घुस गए।  जब वह बाल कटवाकर लौटे तो बदमाशों ने उनकी बाइक की डिक्की  से इसमें रखी एक लाख रुपये की नकदी पार कर दी। उसने जब आसपास के लोगों से इस बारे में जानकारी करने के प्रयास किए तो मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। 

पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को भी अवगत कराया। सूचना पाकर कोतवाली मुरसान पुलिस मौके पर तत्काल पहुंची। पुलिस ने भी इस संबंध में आसपास के लोगों से जानकारी करने के प्रयास किए, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका है। कोतवाल नरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस को भेजकर जांच कराई है, लेकिन उस व्यक्ति की बातों पर भरोसा नहीं हो रहा, क्योंकि जब बाइक की डिक्की  में उसने पैसा रखा था तो वह बाइक को वहीं छोड़कर अपने बच्चे के बाल कटवाने के लिए नाई की दुकान में काफी देर तक कैसे बैठा रह सकता है। आसपास के सीसीटीवी आदि का रिकॉर्ड भी देखने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें