अग्रसेन मेले में मंच पर एक दूसरे में होती नोकझोंक।
- फोटो : Amar Ujala
अग्रसेन मेला महोत्सव समारोह में रविवार की रात्रि में समाज के ही कुछ लोग आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। इससे पूरे कार्यक्र में अफरा-तफरी मच गई। बाद में मौके पर थाना हाथरस गेट पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस के पहुंचने पर वहां शांति हुई। बताते हैं कि अग्रवाल समाज के महोत्सव का कार्यक्रम यहां रविवार की रात्रि में राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर में हो रहा था। रात्रि में इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने शिरकत की। अतुल गर्ग जब वहां से चले गए तो वहां समाज के ही लोगों में मंच पर बैठने को लेकर मारपीट हो गई।
दोनों ओर से गाली-गलौज व हंगामा हुआ। यही नहीं कुछ शरारती लोगों ने अश्लील फब्तियां भी कस दी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर वहां मामला शांत हुआ। कोतवाली प्रभारी हाथरस गेट का कहना था कि कार्यक्रम में विवाद की सूचना पर पुलिस गई थी। बाद में मामला शांत हो गया।