सादाबाद। कस्बा बिसावर में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में हुई देश विरोधी नारेबाजी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। जिला मंत्री बंटी चौधरी के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में पुतला को पहले बाजार में घुमाया गया, उसके बाद बाजार स्थित प्याऊ पर इसका दहन कर दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर डॉ. जितेेंद्र बंसल, तुलसीदास अग्रवाल, सूखा पहलवान, गौरव अग्रवाल, सचिन चौधरी, सुबोध बंसल, अनूप, माताप्रसाद, कमलकृष्ण ठाकुर, अनिल अग्रवाल, विष्णु शर्मा, शुभम चौधरी, जगदेव आर्य, कालू सिंह आदि मौजूद थे।