फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़े की मौत पर फूटा गुस्सा, बिजलीघर पर हंगामा

Sun, 31 Jan 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। बिजली विभाग की लापरवाही और अनदेखी से आए दिन हादसे हो रहे हैं। शनिवार को भी एक घोड़े की मौत करंट से हो गई, जिससे गुस्साए गांव कलवारी के लोगों ने गिजरौली बिजलीघर पर जमकर हंगामा काटा और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।गांव कलवारी निवासी राकेश पुत्र ओमप्रकाश शनिवार की दोपहर अपने घोड़े को लेकर गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसका घोड़ा गिजरौली बिजलीघर के निकट लगे एक ट्रांसफॉर्मर के पास पहुंच गया। ट्रांसफॉर्मर के नजदीक फैले करंट से घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर आसपास और गांव के काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश पनप गया। गुस्साए ग्रामीण गिजरौली बिजलीघर पर पहुंच गए और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा। ग्रामीण बिजली विभाग पर अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। कर्मचारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माने। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। किसी तरह पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। ग्राम प्रधान राजकुमार ने बताया कि विभाग की लापरवाही से ट्रांसफॉर्मरों में करंट दौड़ रहा है। इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। ग्रामीणों ने विभाग से मुआवजे की मांग की।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें