कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में छह मार्च को दुकान पर सामान खरीदने गई किशोरी के साथ मारपीट एवं दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। यह रिपोर्ट चाचा-भतीजे के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी भतीजे को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाल हाथरस जंक्शन जगदीश चंद ने बताया कि उनको छह मार्च को कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी ने तहरीर दी थी। इसमें आरोप था कि वह शाम को अपने घर से गांव में पास की एक दुकान पर घरेलू सामान खरीदने गई थी।
इस दौरान मौका पाकर दुकान पर मौजूद दो युवक, जो आपस में रिश्ते में चाचा-भतीजे भी हैं, ने युवती को जबरन मारपीट कर अपने घर के अंदर खींच लिया। इस दौरान इन युवकों ने किशोरी के साथ मारपीट की थी और उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। पुलिस ने मारपीट एवं दुष्कर्म के आरोपी भतीजे सोनू को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।