फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधोमानक मिले तीन पशु दवाओं के नमूने

Wed, 03 Feb 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। जिला पशु चिकित्सालय से लिए गए दवाओं के नमूने भी जांच रिपोर्ट में अधोमानक पाए गए हैं। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद अब औषधि विभाग ने जिला मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को इन दवाओं के वितरण और उपयोग पर तत्काल रोक लगाने ने निर्देश दिए हैं। संबंधित दवाओं की कंपनी को भी नोटिस जारी किया जाएगा। शासन के निर्देशों पर औषधि निरीक्षक पूरनचंद ने 28 अक्तूबर 2015 को जिला पशु चिकित्सालय से 6 दवाओं के नमूने लिए थे। डीआई ने बताया कि जांच के बाद प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में इन दवाओं में से हेलाक्यूनॉल टेबलेट 1.5 ग्राम, पिकलोवेट टेबलेट 2.5 ग्राम व फ्लोक्सिड डीएस दवाओं के नमूने अधोमानक पाए गए हैं। औषधि निरीक्षक ने बताया कि कोई भी टेबलेट 15 मिनट में घुल जाती है, लेकिन हेलाक्यूनॉल टेबलेट प्रयोगशाला में जांच के दौरान 15 मिनट बाद भी नहीं घुली। इसके अलावा अन्य दो दवाओं पर निर्माता फर्म का नाम, मैनुफ्रेक्चर व तिथि स्पष्ट रूप से अंकित नहीं थी। इसलिए इन दवाओं की कंपनी को तो नोटिस जारी किया जाएगा, बल्कि जिला मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को भी इन दवाओं के वितरण व उपयोग पर तत्काल रूप से रोक लगाने तथा जहां यह दवाएं भेजी गई हैं, वहां से वापस मंगाने संबंधी सात दिन का नोटिस भी दिया गया है। इन दवाओं के खरीद बिल, अभिलेख, आरसी व मांगपत्र भी मांगा गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें