फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिली लाश

Wed, 02 Dec 2015 12:07 AM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। मथुरा रोड पर तालाब चौराहे से कुछ दूरी पर नाले में सुबह तड़के एक लाश दिखाई दी। मोहल्ला मधुगढ़ी के लोगों ने बमुश्किल लाश को नाले से निकाला और हत्या का अंदेशा जताकर पुलिस को सूचना दे दी। शव की शिनाख्त बुर्ज वाला कुआं निवासी रवि अग्रवाल (42) पुत्र नत्थीलाल अग्रवाल के रूप में हुई।
विज्ञापन

यदि शव का पोस्टमार्टम कराया जाता तो यह साफ हो सकता था कि रवि अग्रवाल की मौत एक हादसा थी या किसी ने उनकी हत्या की थी। रवि अग्रवाल के बेटे दीपक अग्रवाल के मुताबिक उनके पिता नशे के आदी थे और रात से ही लापता थे। ऐसा अक्सर होने के कारण किसी ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
दीपक अग्रवाल का कहना है कि नशे की हालत में उनके पिता नाले में गिर गए होंगे, जिससे उनकी मौत हुई होगी। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अक्सर रवि अग्रवाल नाले के पास बने एक देवी मंदिर में जाते थे। ऐसी आशंका है कि देवी मंदिर में दर्शन के बाद वह खुद को संभाल नहीं सके होंगे और नाले में गिर गए होंगे। रवि अग्रवाल की मौत के बाद उनके घर में मातम छाया  है।
विज्ञापन

मंगलवार को उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाल एके सिंह का कहना है कि इस मामले में परिजनों ने लिखित प्रार्थनापत्र देकर पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने को कहा गया था, इसलिए कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें