फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार की गोली मारकर हत्या

Wed, 22 Jun 2016 11:32 PM IST
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सादाबाद/ हाथरस। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र में गांव मिढ़ावली पर बनखंडी महादेव मंदिर के पास अज्ञात हमलावरों ने देर शाम एक बाइक सवार युवक की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम सोनू पुत्र बलवीर निवासी गांव खुतरा किरावली आगरा बताया जा रहा है। वह सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ उमराव में आधार कार्ड बनाने का काम करता था। वह शाम को अपनी बाइक डिस्कवर बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहा था। बताया गया है गढ़ उमराव के एक मजरा नगला दुर्जिया में मृतक की बूआ की ससुराल है। वह इसी गांव में सेंटर खोलकर आधार कार्ड बनाता था।

घर जाने के लिए वह बनखंड़ी महादेव मंदिर के निकट कच्चे रास्ते पर अपनी बाइक लेकर गुजर रहा था। उसी समय कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को युवक की बाइक भी शव के कुछ दूर ही पड़ी मिली है। पुलिस ने घटना के बारे में परिजनों को सूचित कर दिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पंचनामा आदि की कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं। कोतवाल महेशचंद यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें