क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद ( हाथरस)।
एक माह पहले प्रेम विवाह कर चुके युवक ने अपनी पत्नी पर चरित्रहीनता का आरोप लगा कर उसकी जमकर पिटाई की। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका पति घर में रखे 75 हजार रुपये और जेवरात भी निकाल कर ले गया।
सुभाष गली नई बस्ती सादाबाद निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाए कि उसका प्रेम विवाह गांव बीजलपुर के युवक के साथ हुआ था और दोनों किराए के मकान में रह रहे थे। 10 मार्च केा सुबह नौ बजे उसके पति ने उस पर चरित्रहीनता का आरोप लगाते हुए उसके साथ मुंह में कपड़ा ठूंस कर मारपीट की।
शराब के लिए 75 हजार रुपये, सोने के टॉप्स, अंगूठी, मंगलसूत्र और पायल को जबरन निकाल लिया और उसे गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। मौके पर उसके परिजन आ गए। जब वह पति के परिजनों के पास गई तो उन्होने भी उसे लात घूसों से पीटा, जिससे उसके चोट आई हैं। फराह ने तहरीर में हत्या कराने का भी अंदेशा जाहिर किया है।