फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को डीएसओ बताकर समाजसेवी को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


चंदपा क्षेत्र के गांव संटीकरा के दिव्यांग समाजसेवी राजेश कुमार उपाध्याय ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा है कि उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। एक राशन डीलर की शिकायत के बाद उन्हें यह धमकी मिली है।

हैरत की बात यह है कि फोन करने वाले शख्स ने खुद को जिला पूर्ति अधिकारी बताकर धमकाने की कोशिश की। वहीं जब राजेश उपाध्याय ने डीएसओ को फोन कर इस बारे में जानकारी की तो उन्होंने इस मामले से अनभिज्ञता जताई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


राजेश उपाध्याय को बीते दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजसेवा के लिए सम्मानित किया था। राजेश उपाध्याय ने पांच जून को एक राशन डीलर की शिकायत डीएम, जिला पूर्ति अधिकारी और आयुक्त दिव्यांगजन, लखनऊ से करते हुए डीलर पर अनियमितताओं के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


इस मामले में शासन ने डीएम और डीएसओ को जांच के लिए कहा है। राजेश उपाध्याय के मुताबिक पांच जून को उन्हें कॉल कर फोन करने वाले शख्स ने बताया कि वह जिला पूर्ति अधिकारी बोल रहे हैं। इसके बाद उन्होंने राजेश उपाध्याय को दस रुपये के स्टाम्प पेपर पर शिकायत वापस लेने की बात कही। राजेश उपाध्याय के इंकार करने पर आरोपी ने उन्हें सड़क हादसे में मरवाने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें