फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूअर पालन बंद करने के नोटिस पर धर्म परिवर्तन की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, सादाबाद।
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज के लोगों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को एक पत्र भेजा है, जिसमें ईओ की तरफ से सूअर पालन बंद करने के लिए दिए गए नोटिस पर कड़ी आपत्ति जताई गई है। इन लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के अंदर उनकी समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो वह कस्बे की सफाई व्यवस्था को ठप करने को मजबूर होंगे। यहीं नहीं धर्म परिवर्तन का रास्ता भी अपना सकते हैं। इसकी पूरी जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारी की होगी।
अजीत कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में भेजे गए इस पत्र में कहा गया है कि ईओ द्वारा कस्बे के समस्त वाल्मीकि समाज के लोगों को सूअर पालन बंद करने के लिए नोटिस दिए गए हैं। मनोज गौतम नाम के शख्स की शिकायत पर यह नोटिस आए हैं। यह शिकायत गलत तथ्यों पर आधारित है। इससे समाज में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  अगर इस तरह वाल्मीकि समाज को नोटिस दिए जाएंगे तो समाज के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इन लोगों ने ईओ से इन नोटिस को जल्द निरस्त किए जाने और भविष्य में इस तरह की शिकायतों पर नोटिस नहीं दिए जाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के अंदर उनकी मांग पर गौर नहीं किया गया तो वह कार्रवाई करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन पर राजेश कुमार, राजकुमार, शिब्बी, चंद्रप्रकाश, रूपकिशोर आदि के हस्ताक्षर हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें