फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट के रुहेरी के पास टेंपो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सासनी के गांव नगला अड़ू निवासी अतुम पुत्र जगदीश, रोहित पुत्र हरपाल और शिशुपाली पत्नी मिश्रीलाल किसी मामले में सीओ से मिलने हाथरस आए थे। यहां से लौटते वक्त रुहेरी के निकट सामने से आ रहे टेंपो और इनकी बाइक में भिड़ंत हो गई, जिससे तीनों घायल हो गए।

मौके पर काफी भीड़ लग गई। तीनों को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलते ही उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें