फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिपुर के युवक की आगरा में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


बिसावर के माजरा विधिपुर के एक युवक की मौत आगरा में हो गई। शनिवार को शव को आगरा से सादाबाद लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के मुताबिक पिंकी पुत्र बदन सिंह (25 वर्ष) निवासी विधिपुर सादाबाद हाल निवासी आगरा की चार साल पहले ही शादी हुई थी। उसके पास एक साल का एक मासूम बेटा था। बताते हैं कि वह नौ जनवरी को आगरा में मोदी की रैली में गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आगरा में सुनारी के पास से पुलिस को एक शव मिला। शव मिलने की सूचना पर पिंकी के परिजन वहां पहुंचे और शव की पहचान पिंकी के रूप में परिजनों ने की। परिजन शव को आगरा से गांव में ले आए। वहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें