क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस
किशोरी को लेकर फरार हुए युवक के दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली हाथरस सदर पुलिस ने 15 दिन से अधिक दिनों से गायब किशोरी की तलाश में लगी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को सासनी क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक अपने साथ ले गया है। जिसे लेकर परिजनों ने कोतवाली में शिकायत करते हुए आरोपियों की गिरफ्तार के साथ किशोरी की बरामदगी की मांग की है। जिसे लेकर पुलिस पिछले 15 दिनों से लगातार दबिश दे रही है। इस मामले को लेकर इगलास निवासी युवक को पुलिस ने किशोरी के परिजनों की निशानदेही पर गिरफ्तार किया है।