क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चंदपा क्षेत्र के काली मंदिर के पास एक वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध सुबह चार बजे अपने घर से निकल कर टहलने के लिए आए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिय्रा।
थाना चंदपा के केवलगढ़ी निवासी 60 वर्षीय रामगोपाल पुत्र नेकराम मंगलवार की सुबह अपने घर से निकले। परिजनों के मुताबिक उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सुबह घर से निकल कर रोड किनारे टहल रहे थे, इसी बीच किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई।
कई घंटे तक शव की शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने इधर उधर सूचना भेजी तो केवलगढ़ी से आए मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।