फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुत्र मेल में भिड़ गए मंगलामुखी और यात्री-Aligarh

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही ब्रह्मपुत्र मेल में शनिवार सुबह हाथरस जंक्शन स्टेशन पार करने के बाद जबरन नेग वसूल रहे मंगलामुखियों और यात्रियों के बीच मारपीट हो गई।

यात्रियों के एकजुट हो जाने पर वसूली कर रहे मंगलामुखी चेनपुलिंग कर भाग निकले। लूटपाट की सूचना पर टूंडला में रुकी ट्रेन में आरपीएफ ने यात्रियों से पूछताछ की। अलीगढ़ जीआरपी थाने में अज्ञात किन्नरों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ब्रह्मपुत्र मेल अलीगढ़ के बाद टूंडला में रुकती है। हाथरस में उसका स्टॉपेज नहीं है। यात्रियों के मुताबिक ट्रेन में मौजूद कुछ मंगलामुखी जबरन नेग वसूल रहे थे। वह लोगों की जेब से रुपये निकालने लगे थे।

विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट कर रहे थे। इसके बाद बाकी यात्रियों ने एकजुट होकर आरोपियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। ट्रेन को गंगौली रेलवे फाटक पर रोके जाने पर ट्रेन के गार्ड ने कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद यात्रियों की सुरक्षा के लिए वायरलेस किया गया।

सूचना मिलने पर हाथरस जंक्शन जीआरपी भी पोरा तक गई, लेकिन मामला सीमा क्षेत्र से बाहर होने पर लौट आई। इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। ट्रेन के टूंडला पहुंचने पर आरपीएफ ने यात्रियों से घटना की बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन


किसी भी यात्री द्वारा लूटपाट की तहरीर नहीं दिए जाने के कारण मामले में कोई कार्यवाही नहीं की जा सकी। इस सबंध में जीआरपी अलीगढ़ के इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात किन्नरों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तफ्तीश के बाद आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें