फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक सवारों ने महिला से लूटे पांच हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के बिजली कॉटन मिल के पास मैजिक सवार युवक महिला के दस हजार रुपये पार कर ले गए, जबकि घटना स्थल से चंद दूरी पर पुलिस कर्मी मौजूद थे, लेकिन मैजिक सवार लोग घटना को अंजाम देकर साफ निकल गए।

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव छौंक निवासी राजकुमारी पत्नी स्वर्गीय अशोक कुमार रेवाड़ी में नौकरी करती हैं। सोमवार को वह अपने गांव जाने के लिए तालाब चौराहा से मैजिक में सवार हुईं और उसका बैग मैजिक में पहले से बैठे युवकों ने अपने पास रख लिया। उनकेसाथ दो महिलाएं प्रेमलता और चंद्रवती भी उसी मैजिक में सवार हुईं।
विज्ञापन


बिजली कॉटन मिल के पास चालक ने मैजिक को रोक और उसमें सवार राजकुमारी को उतरने के लिए कहा, उन्हें शक हुआ तो बैग में हाथ डाला। जब उन्होंने देखा कि बैग में रखे 10 हजार रुपये नहीं हैं तो शोर मचाया, लेकिन इतने में चालक ने राजकुमारी और उनके साथ बैठी प्रेमलता और चंद्रवती को बिजली कॉटन मिल के पास जबरन उतार दिया।

इससे पहले कि राजकुमारी अपने साथ हुई घटना की जानकारी किसी को देतीं चालक और युवक मैजिक के साथ मौके से फरार हो गए। यहां पर डायल 100 पहुंची और एसआई मनोज शर्मा भी पहुंच गए। घटना की पूरी जानकारी ली और इधर उधर मैजिक सवारों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

---
वर्जन-
महिला के बैग से 10 हजार रुपये पार करने की सूचना मिली है। मैजिक में महिला ने किसी को अपना बैग थमा दिया था। लूट की बात सही नहीं है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस अपना काम कर रही है।
-जयप्रकाश, एसपी हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें