फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ और कर्मियों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस डिपो के 16 कर्मियों की संविदा समाप्त करने के बाद अब अधिकारियों के रडार पर कुछ और कर्मी हैं। इनके भी रिकॉर्ड देखे जा रहे हैं। कमियों के आधार पर कुछ और कर्मियों की संविदा समाप्त की जा सकती है। इधर, डिपो की आठ बसें फिर वर्कशॉप में खड़ी रही।

उल्लेखनीय है कि रोडवेज हाथरस डिपो का एक परिचालक देवेंद्र, बुकिंग क्लर्क मेघ सिंह फर्जी टिकट बनाने वाले रैकेट के सरगना है। एसटीएफ ने इन दोनों के सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई से रोडवेज में खलबली मच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के एआरएम ने संदेह के आधार पर 14 कर्मियों की दो दिन पहले संविदा समाप्त कर दी थी। इसके बाद दो और कर्मियों की संविदा समाप्त कर दी थी। एआरएम जीएस शर्मा का कहना है कि डिपो में लापरवाह कर्मी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सभी का रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें