फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 हजार में कोलकाता की युवती का सौदा

Sat, 11 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक पर 35 हजार रुपये में कोलकाता की युवती का सौदा करने का आरोप लगा है। पुलिस ने युवक और युवती के दलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक की बुआ मथुरा में रहती है।

चार दिन पहले कोलकाता की 25 वर्षीय युवती से उसकी मुलाकात मथुरा में ही हुई थी। बुआ ने युवक की शादी के लिए युवती को कोलकाता से बुलाया था। युवती के साथ एक दलाल यहां पहुंचा, जो खुद को उसका दूर का रिश्तेदार बताता है।

इस शख्स ने युवती का सौदा युवक से 35 हजार रुपये में तय किया। सौदा तय होने के बाद युवक, युवती और उसके साथ आए दलाल के साथ हाथरस अपने घर आ गया। इस युवक का कहना है कि उसने युवती से बीते शुक्रवार को कोर्ट में शादी कर ली।
विज्ञापन


वह बेहद गरीब है, इसलिए तय की गई 35 हजार रुपये की रकम नहीं दे सका। दलाल को केवल 10 हजार रुपये होने की बात युवक ने कही। इस पर दलाल उखड़ गया और कोर्ट में शादी हो जाने के बावजूद शनिवार को युवती को वापस ले जाने लगा। युवक के घर से युवती और दलाल कोलकाता के लिए चल दिए। उनके पीछे-पीछे युवक भी आ गया और युवती को रोकने की कोशिश करने लगा। 


तालाब चौराहे पर जब युवती और दलाल बस में सवार हो गए, युवक बस में चढ़ गया और युवती को जबरन बस से उतारने की कोशिश करने लगा। दलाल ने इसका विरोध किया और शोर मचाया। इस पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली पुलिस को बुलाकर तीनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने युवती को तो छोड़ दिया, लेकिन दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है, अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें