न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने लोगों को आदर्श आचार संहिता की विस्तार से जानकारी दी।
यहां पर सभी को होली का त्यौहार शांतिपूर्ण व सौहार्द के साथ मनाए जाने की सीख दी गई। यह भी बताया कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, अगर कहीं पर कुछ होता है तो इस बात की जानकारी पुलिस को दें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को शांतिपूर्ण तरीके से बनाया जा सके।