फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के रेस्टोरेंट भी नहीं महफूज, कहीं हो न जाए हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


यदि आप हाथरस के रेस्टोरेंट में व्यंजनों का लुत्फ लेने जा रहे हैं तो जरा सतर्कता के साथ बैठें, क्योंकि यहां के रेस्टोरेंट अग्नि सुरक्षा इंतजामों के लिहाज से कतई महफूज नहीं हैं। शहर के अधिकांश रेस्टोरेंट में प्रवेश और निकास के लिए एक ही द्वार है। दिल्ली की घटना को लेकर जिले का अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है।

बता दें कि भले ही हाथरस छोटा शहर है, लेकिन यहां एक दर्जन के करीब रेस्टोरेंट है। अधिकांश रेस्टोरेंट में नियमों को ताक पर रखा गया है, जिनमें यदि आगजनी आदि की कोई घटना हो तो जान बचाना मुश्किल हो जाएगा। अधिकांश रेस्टोरेंट घनी आबादी में स्थित हैं। इसके अलावा जहां पर भोजन आदि पकाया जाता है, वहां आग पर काबू पाने के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मुख्य अग्निशमन अधिकारी एके सिंह का कहना है कि उनके द्वारा समय-समय पर रेस्टोरेंट और होटलों में बिजली की वायरिंग आदि की चेकिंग की जाती है। सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन यंत्र लगे हुए हैं। दिल्ली की घटना को लेकर चेकिंग अभियान भी चलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें