फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगरेलियां मना रहे युवक हंगामा होता देख भागे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र में जलेसर रोड स्थित एक कॉलोनी में लोगों ने चार युवकों को रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया, लेकिन इससे पहले कि पुलिस वहां पहुंचती, युवक भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से एक बाइक को पकड़ लिया।

रविवार को जलेसर रोड स्थित एक कॉलोनी में एक मकान में कुछ युवक-युवतियां रंगरेलियां मना रहे थे। इस बात की भनक पड़ोस की एक महिला को लग गई। उसने शोर मचा दिया और अन्य लोगों क एकत्रित कर लिया। इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने इन युवक और युवतियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


इस दौरान दो युवक वहां से भाग गए। जब पुलिस वहां नहीं आई तो यह महिला खुद पुलिस चौकी पर गई और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर समय रहते नहीं पहुंची। इस पर मस्ती कर रहे सभी युवक वहां से भागने में सफल रहे। बाद में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को मौके से एक बाइक मिल गई।
विज्ञापन


पुलिस ने जिस घर में रंगरेलियां मनाई जा रही थीं, उस घर की मालकिन से पूछताछ की तो उसने सफाई देते हुए बताया कि यह गलत सूचना दी गई थी। जो युवक थे, वह उसके रिश्तेदार थे। बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें