न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस शहर के बीचोबीच स्थित खातीखाना में चोरों ने दुकान की छत काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। यहां से करीब 40 हजार रुपये के गार्डर चोर पार कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह दुकान स्वामी को हुई।
अरविंद शर्मा पुत्र उमाशंकर शर्मा निवासी लखपति मोहल्ला की खातीखाना में गार्डर पत्थर की दुकान है। गुरुवार/शुक्रवार को दुकान की छत काट कर चोर लगभग 40 हजार रुपये के गार्डर दुकान से ले गए।
सुबह अरविंद दुकान पर आया तो छत कटी देख, उसके होश उड़ गए। दुकान में रखा सामान देखा तो उसमें से गार्डर चोरी होने की जानकारी हुई।