फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेडखानी व मारपीट के मामलें में प्रधान के खिलाफ कार्यवाही न होने पर छह सदस्य हुए जरेरा से गांयब

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन


हसायन। कोतवाली क्षेत्र के गांव में पिछले सप्ताह ग्राम प्रधान के एक परिजन के द्वारा गांव की ही एक महिला के साथ छेड़खानी, गाली-गलौज और मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस द्वारा प्रधान पक्ष पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। इससे नाखुश पीड़ित परिवार प्रधान पख की धमकियों से डरकर गांव से पलायन कर गया है। इन लोगों ने घर पर एक कागज भी चस्पा किया है।

गांव से एक परिवार के छह सदस्यों के एक साथ लापता होने से खलबली मची हुई है। हालांकि पुलिस ने किसी भी ग्रामीण के पलायन किए जाने की बात से इंकार किया है, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी शख्स का सुराग नहीं लगा सकी है। इस संबंध में जरैरा चौकी प्रभारी संजय राघव का कहना है कि लापता परिवार के सदस्यों के साथ ग्राम प्रधान के परिजनों से कुछ दिनों पूर्व मारपीट हो गई थी मगर इस परिवार के लोग प्रधान पर छेड़खानी का आरोप लगाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने मारपीट की घटना को लेकर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई भी कर दी थी मगर पीड़ित परिवार के लोग गांव के ही कुछ लोगों के बहकावे में आकर बिना कुछ कहे ही चले गए हैं। लापता हुए परिवार से संपर्क कर लिया गया है। जल्द ही सभी लोग गांव पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें