न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सादाबाद। बरौस स्थित टोलप्लाजा पर दो गाडिय़ों में पहुंचे कुछ युवकों ने टोल प्लाजा कर्मियों से मारपीट की। इन युवकों ने कैमरा भी तोड़ दिया और सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाया। यह आरोप थाने में दी गई तहरीर में लगाए गए हैं।
ब्रजभूमि एक्सप्रेसवे प्रा.लि. के टोल प्लाज के ओ एंड एम हेड सचिन शर्मा पुत्र ओमप्रकाश ने दी गई तहरीर में कहा कि 28 दिसंबर को दोपहर 11.20 बजे सादाबाद से आगरा आते समय बाहर करने के 20 मिनट पश्चात करीब 15 लोग एकत्रित होकर टोल कर्मी से बूथ में घुसकर मारपीट की।
इससे दो कर्मी घायल हो गए। इन लोगों ने सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाते हुए कैमरा तोड़ दिया गया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। तहरीर में चार युवकों को नामजद किया गया है। पुलिस तहरीर मिलते ही मामले की जांच में जुट गई है।