न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला अस्पताल परिसर में महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ अभद्रता कर रहे युवक को लोगों ने पकड़ कर पीटाई कर दी। जिसके बाद काफी हंगामा हुआ। बाद में लोगों ने मामले को शांत करा दिया।
दरअसल, बुधवार की सुबह एक युवक अपने पिता के साथ जिला अस्पताल आया। वह पिता को पर्चा काउंटर पर छोड़कर अस्पताल परिसर में घूमने लगा। यहां पर उसने लोगों पर रौब झाड़ना शुरू कर दिया।
इस बीच एक महिला स्वास्थ्य कर्मी के कक्ष के बाहर जाकर बैठ गया और सब को अंदर जाने से रोकने लगा। इससे गुस्साए लोगों ने उसे पकड़ कर पीट दिया। जिसके बाद युवक वहां से भाग गया और फिर मामला शांत हो गया।