न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुरसान के गांव नगला गोपी के खेतों में कुत्तों ने हिरन पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे कुत्तों से हिरन को बचाया। सूचना के बाद पहुंची वन विभाग की टीम हिरन को अपने साथ ले गई।
सोमवार की सुबह मुरसान के गांव गोपी के खेतों में एक हिरन घूमते-घामते आ गया। यह देख गांव के कुत्ते उसके पीछे लग गए और उस पर हमला बोल दिया। जिससे हिरन घायल हो गए।
ग्रामीणों ने जैसे-तैसे हिरण को कुत्तों से बचाया। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस और वन विभाग की टीम को दी। जिसके बाद पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम हिरन को अपने साथ ले गई।