हेडिंग-
कब्र से निकाल होगा इरशाद के शव का पोस्टमार्टम
क्रासर
परिजन घायल दोस्तों पर लगा रहे हत्या का आरोप
सोमवार की रात को काफी लोग शिकायत लेकर आए थे थाने
22 सितंबर को हुई थी जवाहर निवासी पशु व्यापारी इरशाद की मौत
मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्र से निकाला जाएगा शव
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। 22 सितंबर को कस्बा मुरसान में रेलवे स्टेशन के सामने मिले शव को अब कब्र से पोस्टमार्टम के लिए निकाला जाएगा, क्योंकि परिजन उसकी हत्या का आरोप घायल दोस्तों पर लगा रहे हैं। मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को आज कब्र से निकाला जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि थाना मुरसान के गांव जवाहर निवासी इरशाद पुत्र रफीक की मौत को लेकर सोमवार को काफी संख्या में लोग थाने पहुंचे थे। मृतक के भाई अब्बू ने इरशाद के दोस्त जावेद और सद्दाम पर ही हत्या का आरोप लगाया है, जिसे लेकर अब पुलिस शव को कब्र से निकाले जाने की प्रक्रिया पूरी करने में लग गई है। मुरसान एसएचओ एनपी सिंह ने बताया कि मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को कब्र से निकाला जाएगा। इसके लिए उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है।