फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर ने टेंपो को रौंदा, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन


हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ठूलई के पास एक टैंकर ने टेंपो को रौंद दिया। टक्कर से टेंपो सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों में से एक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल जानने सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

टेंपो दोपहर को हाथरस जंक्शन से सवारियां लेकर सिकंदराराऊ जा रहा था, तभी टैंकर की उससे भिड़ंत हो गई। हादसे में ठूलई से टेंपो में सवार हुए देवेश पुत्र राजेश, रूबी पुत्री रोहताश और पुष्पा पुत्र राजेश को काफी चोट पहुंची। वहीं शेखुपुर अजीत जयहिंद पुत्र गेंदालाल, प्रमोद पुुत्र बुद्धसेन और उनकी पत्नी सुशीला के अलावा रतनगढ़ी निवासी इदरीश पुत्र उमराव भी हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों की मदद के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुुंचाया। यहां सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा भी पहुंच गए। विधायक ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों को बेहतर उपचार के लिए कहा। गंभीर हालत में डॉक्टरों ने देवेश को रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें