फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा लूटने वालों पर लगेगा गैंगस्टर

Thu, 21 Sep 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस ई-रिक्शा लूटने के पांच आरोपियों के विरुद्ध जल्द गैंगस्टर लगाने की तैयारी कर रही है। नौ सितंबर को मुरसान पुलिस ने एसओजी की मदद से तीन आरोपियों को दबोचा था, जबकि दो भाग निकले थे। आरोपी जहरखुरानी कर रिक्शा लूटते थे और लूटे गए ई-रिक्शा खरीदकर किराए पर चलवाते थे।
विज्ञापन
  आरोपियाें ने सदर कोतवाली क्षेत्र में लूटे गए दो रिक्शों को भी खरीदा था। आरोपी अलीगढ़ और हाथरस में ही वारदातों को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपी लूटे गए रिक्शों को दूसरे रंग से पेंट कर अलीगढ़ में बेच दिया करते थे या किराए पर चलवाते थे। ई-रिक्शा लूटने के अलावा चोरी, लूट करने में भी आरोपी पीछे नहीं थे।
पकड़े गए तीनों आरोपी अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क के रहने वाले हैं। सुनील पुत्र श्रवण व राजकुमार पुत्र रामलाल नगला मान सिंह के निवासी हैं, जबकि पुष्पेंद्र पुत्र मोतीराम बाबा कॉलोनी में रहता है। मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दोनाें आरोपी ख्याली और नरेश अलीगढ़ के दादों थाना क्षेत्र के खरिहरी गांव के रहने वाले हैं। पांचों आरोपी ई-रिक्शों को बेचने के लिए आगरा ले जा रहे थे।
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक आरोपियों ने तीन ई-रिक्शा अलीगढ़ में ई-रिक्शा चालक की हत्या करते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी मुजाहिद और शाहिद से लिए थे।
  ये रिक्शे कांशीराम के अंकित पुत्र धर्मपाल, श्रीनगर के सोनू पुत्र सगीर और सुरंगपुरा निवासी लक्ष्मण पुत्र रामवीर की हत्या कर लूटे गए थे। आरोपियों ने चंदपा और जंक्शन क्षेत्र में भी जहरखुरानी कर दो रिक्शे लूटे थे। कोतवाल जेएस पवार का कहना है कि आरोपियाें पर गैंगस्टर लगाने पर विचार किया जा रहा है। आला अधिकारियों की अनुमति मिलते ही यह कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें